पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बुधवार को बारिश का अनुमान

0
dcfr32ewdw

कोलकाता, 22 फरवरी (भाषा) दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान सभी दक्षिणी जिलों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बुधवार को दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर तथा झारग्राम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को उप-हिमालयी जिलों (दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार) में भी हल्की बारिश हो सकती है।

विभाग के मुताबिक, रविवार को पश्चिम बंगाल में सबसे ठंडा शहर दार्जिलिंग रहा, जहां तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *