राहुल गांधी की नीति है झूठ बोलकर गुमराह करो, जनता जान चुकी है: अमित शाह

0
asxdcfgrtrewsa

कराईकल (पुडुचेरी), 14 फरवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और व्यापार समझौतों में किसानों और मछुआरों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है और उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ‘झूठ’ बोलकर गुमराह करने का आरोप लगाया।

पुडुचेरी के कराईकल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने ‘‘रोजाना झूठ बोलने की एक नयी परंपरा शुरू कर दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘झूठ बोलना, जोर-जोर से झूठ बोलना और उसे दोहराना राहुल गांधी की नीति है। लेकिन लोग आपकी झूठ गढ़ने वाली फैक्टरी को पहचान चुके हैं।’’

शाह ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और व्यापार समझौते, विशेष रूप से भारत-अमेरिका समझौते के प्रावधानों का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया जाना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय किसानों एवं मछुआरों के लिए ‘‘100 प्रतिशत सुरक्षा सुनिश्चित की है’’।

उन्होंने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान किसानों के हितों को ‘‘बेच दिया गया’’ था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी भरोसा जताया कि 2029 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) केंद्र में फिर से सत्ता में आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *