राहुल गांधी और कांग्रेस भारत विरोधी ताकतों के हाथों की ‘कठपुतली’ की तरह काम कर रहे हैं: गोयल

0
dfr43ewqa

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता और उनकी पार्टी देश की प्रगति को अस्थिर करने के लिए ‘‘तुच्छ राजनीति’’ कर रहे हैं और भारत विरोधी ताकतों के हाथों की ‘‘कठपुतली’’ की तरह काम कर रहे हैं।

गोयल ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि गांधी परिवार ‘कम्प्रोमाइज्ड’ (समझौता कर चुका) परिवार है और कांग्रेस एक ‘कम्प्रोमाइज्ड’ राजनीतिक दल है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘गांधी परिवार ने हमेशा देश के हितों से समझौता किया है और इसकी शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से हुई।’’

गोयल ने आरोप लगाया कि गांधी ने भारत विरोधी ताकतों के साथ हाथ मिलाकर ‘‘राष्ट्र हित’’ से समझौता किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘गांधी नकारात्मक राजनीति का ‘‘चेहरा’’ बन गये हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *