प्रधानमंत्री मोदी ने संत सेवालाल महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

0
sdfgrty6754rewd

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को समाज सुधारक संत सेवालाल महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका प्रेरणादायक जीवन देश के लोगों का हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महान समाज सुधारक श्री संत सेवालाल महाराज को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, अहिंसा और उच्च नैतिक मूल्यों का संदेश देकर उन्होंने समाज में नवचेतना का संचार किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनका प्रेरणादायी जीवन सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा। जय सेवालाल!’’

संत सेवालाल महाराज का जन्म 15 फरवरी 1739 को कर्नाटक के शिवमोगा जिले के सुरगोंडनकोप्पा में हुआ था। उन्हें समाज सुधारक और बंजारा समुदाय का आध्यात्मिक गुरु माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *