जैतून के तेल का उपयोग आपने पिज्जा तथा पास्ता में किया ही होगा। असल में है भी यह बहुत गुणकारी पर क्या आप जानती हैं कि असल में जैतून का तेल आपकी त्वचा के लिए इसलिए भी गुणकारी है क्योंकि यह त्वचा के पोरों को बंद किए बगैर ही सीधे त्वचा में जाकर पोषण प्रदान करता है जिससे त्वचा आसानी से सांस लेती है। यह आपकी त्वचा, बालों और नाखूनों के लिए वरदान है। आइए जानते हैं इस बारे में। कसी हुई त्वचा के बारे में:- यदि आपकी त्वचा मुरझाई सी लगती है तो सिर्फ तेल लेकर इसे लगाइए। 10 मिनट छोड़ दीजिए। फिर धो लीजिए हो गया न आपका चेहरा चमकदार। इसे लगभग रोज ही करिए। नमी के लिए:- यदि आपकी त्वचा की नमी खोई खोई लगती है तो आपको जैतून के तेल में भीगी हुई मुलतानी मिट्टी तथा एवोकेडो मिला कर लगाना चाहिए। 10 मिनट बाद धो लें और कमाल देखें। क्यूटिकल तथा नाखूनों के लिए:- यदि आपकी क्यूटिकल उखड़ी सी लगती है और नाखून जल्दी टूट जाते हैं तो थोड़े से गर्म तेल में अपने नाखूनों को आधा घंटे तक डुबोकर रखे। रूखे हाथों के लिए:- यदि आप के हाथ बहुत रूखे हो गए हैं और मेनि क्योर करने का समय नहीं है तो जैतून का तेल हाथों में अच्छी तरह मसलें और दस्ताने पहनकर सो जाएं। सुबह तक आपके हाथ होंगे नर्म और मुलायम। लाजवाब लिप्स के लिए:- रात को होंठों पर जैतून के तेल की हल्की मालिश करें। सुबह फर्क देख लें। स्नान से ताजगी:- स्नान से ताजगी पाने के लिए अपने टब या बकेट में एक या दो चम्मच जैतून का तैल तथा कुछ बूंदें अपने मनपसंद सुगांधित तेल की डालें। झुर्रियों से छुटकारा:- झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो जैतून के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाएं। बालों की खूबसूरती:- जैतून के तेल की सिर में अच्छी तरह मसाज के बाद आप हल्के गर्म टावल से इसे ढक लें। फिर आधे आधे के बाद सिर धो डालें। इससे बालों की 70 प्रतिशत समस्या अपने आप हल हो जाएगी। ये थे कुछ टिप्स जो सिर्फ जैतून तेल के लिए प्रयोग से ही किए जा सकते हैं लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जैतून का तेल बहुत ज्यादा केमिकली प्रोसेस्ड न हो।