मोदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को भारत आने का निमंत्रण दिया

sder453ewq

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को उनके परिवार सहित भारत आने का निमंत्रण दिया है और कहा कि वह बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए बीएनपी नेता के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

रहमान को लिखे पत्र में मोदी ने कहा कि दो करीबी पड़ोसी होने के नाते भारत और बांग्लादेश के बीच साझा इतिहास, सांस्कृतिक संबंधों और शांति व समृद्धि के लिए लोगों की आकांक्षाओं पर आधारित गहरी मित्रता है।

उन्होंने एक पत्र में कहा, ‘‘हमारी विकासात्मक प्राथमिकताओं के बीच मजबूत सामंजस्य हमारे भविष्य के सहयोग के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में कार्य करेगा।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ढाका में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद रहमान से मुलाकात के दौरान यह पत्र उन्हें सौंपा।