मोदी ने बांग्लादेश के चुनाव में ‘निर्णायक जीत’ पर बीएनपी के तारिक रहमान को बधाई दी

0
sdfgr3ewqsa

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान की ‘‘निर्णायक जीत’’ पर शुक्रवार को उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह विकास के साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि रहमान की जीत ने उनके नेतृत्व में बांग्लादेश की जनता के भरोसे को दर्शाया है। मोदी ने कहा, ‘‘भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगा। मैं आपके साथ मिलकर हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।’’

बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बीएनपी ने शुक्रवार को जीत का दावा किया। इस चुनाव में जीत हासिल करने वाली पार्टी अंतरिम प्रशासन की जगह सरकार बनाएगी। यह अंतरिम प्रशासन अगस्त 2024 में अवामी लीग शासन के सत्ता से हटने के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *