मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को ‘स्मार्ट’ बनाएं, ‘भ्रष्ट’ नहीं: अनंत गाडगील

0
xcfr43ewsaz

मुंबई, 10 फरवरी (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंत गाडगील ने महाराष्ट्र सरकार से कहा कि वह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को जनता के लिए “स्मार्ट” गलियारा बनाए, न कि “भ्रष्ट”।

गाडगील ने एक बयान में पिछले सप्ताह गैस टैंकर दुर्घटना के कारण हुए बड़े यातायात व्यवधान के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के खराब प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि टैंकर आडोशी सुरंग के पास पलट गया था, जिससे एक्सप्रेसवे पर करीब 30 घंटे तक यातायात बाधित रहा।

गाडगील ने दावा किया कि घटना के पांच दिन बाद भी एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है।

सत्ताधारी गठबंधन के विकास दावों पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “स्मार्ट शहरों का विज्ञापन करने के बजाय सरकार को कम से कम एक्सप्रेसवे को स्मार्ट बनाना चाहिए, न कि भ्रष्ट।”

उन्होंने यह भी मांग की कि यह स्पष्ट किया जाए कि ऐसी आपात स्थितियों में जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है या निजी टोल ऑपरेटर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *