केंद्रीय बजट में विकास और दीर्घकालिक महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया: लोकेश

dfr3ewfr44er

अमरावती, एक फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री नारा लोकेश ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे भारत की तेज विकास गति और दीर्घकालिक आकांक्षाओं के अनुरूप एक संतुलित रोडमैप बताया।

उन्होंने ‘‘निरंतर आर्थिक प्रगति और विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया’’ गया बजट प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।

लोकेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘केंद्रीय बजट 2026 एक सुव्यवस्थित और संतुलित रोडमैप प्रस्तुत करता है। यह भारत के तेज विकास और दीर्घकालिक लक्ष्यों के अनुरूप है।’’