होंठ गुलाब की पंखुडियों जैसे रखें

0
cdfre3wqsx

सर्दियां शुरू हुई नहीं कि उसका असर हमारी त्वचा पर पहले दिखने लग जाता है। एडि़यां फटने लगती हैं, त्वचा ड्राई हो जाती है और होंठों की हालत तो और भी बुरी हो जाती है। अगर आप भी अपने होंठों के फटने से परेशान हैं तो जरूरी है कि उनकी अतिरिक्त देखभाल की जाए।
होंठों की देखभाल:-
गुलाब की पंखुडियों जैसे गुलाबी होंठ किसे पसंद नहीं हैं पर जब तक ठंड के मौसम में ठंडी हवाओं के थपेड़ों की मार से उन्हंे बचाकर न रखा जाए, यह संभव भी तो नहीं है। होंठों के फटने का एक प्रमुख कारण है हवा में नमी की कमी। होंठों को अतिरिक्त नमी की जरूरत होती है और हमारे शरीर में नमी की जो मात्रा मौजूद है, वह हांेठों के लिए पर्याप्त नहीं है।
अगर आप रोजाना माश्चराइजिंग लोशन का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आप के होंठ कुछ समय के लिए तो ठीक हो जाएंगें मगर यह अस्थायी इलाज है। आप चाहें तो पेट्रोलियम जैली भी अपने होंठों पर लगा सकती हैं मगर उसकी गुणवत्ता का भी ध्यान रखें नहीं तो उसका नकारात्मक प्रभाव आपके होंठों पर पड़ सकता है।
 अगर होंठ ज्यादा फट गए हैं तो आप दादी मां के कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकती हैं। रात को सोते समय होंठों पर घी लगाएं। सुबह तक आपके होंठ कोमल हो जांएगे। अगर घी नहीं है तो क्रीम या मक्खन भी लगा सकती हैं।
 अगर आपको लगता है कि घरेलू नुस्खे और जैली ओल्ड फैशन हैं तो आप लिए बाम भी लगा सकती हैं। यदि आपको फल या फिर किसी फूल की खुशबू पसंद है तो मार्केट में फ्लेवर्ड लिप बाम भी उपलब्ध हैं। लिपबाम खरीदते समय उसकी एस पीएफ वैल्यू का भी ध्यान रखें। 15 या इससे अधिक एस पी एफ वैल्यू की लिपबाम का ही प्रयोग करें।
अगर इसके बावजूद होंठों का सूखना बदस्तूर जारी रहे तो अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *