कविता ने दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाले’ में बरी होने के बाद कहा ‘‘सत्यमेव जयते ’’

0
sdfvr3f3

हैदराबाद, 27 फरवरी (भाषा) तेलंगाना जागृति की संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाले’ में एक अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि ‘‘सत्य की जीत होती है।’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि यह मामला उनके खिलाफ ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के तहत ‘‘थोपा’’ गया था।

दिल्ली की एक अदालत के फैसले पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पहली प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सत्यमेव जयते।’’

बाद में यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘न्यायपालिका ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में झूठ के जाल को ध्वस्त कर दिया।’’

कविता को इस मामले में मार्च 2024 में गिरफ्तार किया गया था और उसी साल 29 अगस्त को दिल्ली की तिहाड़ जेल से वह रिहा हुई थीं। उच्चतम न्यायालय ने उन्हें कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन मामले में जमानत दे दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *