‘दृश्यम 3’ के अहम रोल में नजर आएंगे जयदीप अहलावत

0
sdewqsdewqsa

इस साल 2 अक्‍टूबर को रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ एक बार फिर दर्शकों के बीच धमाल मचाने को तैयार है। इस फिल्‍म को लेकर एक और खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार अजय देवगन और तब्बू की इस फिल्म में जयदीप अहलावत की धांसू एंट्री होने वाली है।

फिल्म ‘दृश्यम’ (2015) और ‘दृश्यम 2’ (2022) की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब इसके तीसरे पार्ट में और भी ज्यादा ड्रामा और ट्विस्ट लाने की योजना बना चुके हैं।

इस बार, अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, और रजत कपूर के साथ फिल्म में जयदीप अहलावत की एंट्री होने वाली है। उनकी यह एंट्री  निश्चित तौर पर फिल्म को और ज्‍यादा पॉवरफुल बनाते हुए सस्पेंस और रोमांच से भर देगी।

यदि रिपोर्ट की माने तो जयदीप अहलावत ने ‘दृश्यम 3’ के शानदार कलाकारों के बीच अपनी जगह बना ली है। उन्हें एक अहम रोल के लिए कास्ट किया जा चुका है। उनका किरदार फिल्‍म की कहानी में एक नया ट्विस्ट लेकर आएगा।

 जयदीप अहलावत के करियर का यह पहला अववर होगा, जब वह अजय देवगन और तब्बू जैसे दिग्गज सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में जयदीप का रोल बिल्कुल अलग बताया जा रहा र्है।  

फिल्म में जयदीप की एंट्री फैंस के लिए यह एक बड़ा सरप्राइज है क्योंकि अजय देवगन, तब्‍बू और जयदीप की इस तिकड़ी का संगम फिल्म में एक नया रोमांच और सस्पेंस लेकर आएगा।

फिल्म ‘दृश्यम 3’ में एक बार फिर से तब्बू आईजी मीरा देशमुख के रूप में अपनी भूमिका दोहराएंगी। वहीं अजय देवगन के अपने आइकॉनिक किरदार विजय सालगांवकर में देखें जाएंगे।

बहुत जल्‍दी जयदीप के नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की उम्‍मीद की जा रही है। खबरें आ रही हैं कि उनके नाम का अनाउंसमेंट होते ही जयदीप इस महीने के आखिर तक ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।   

रिपोर्ट के अनुसार, फाइनेंशियल दिक्कतों के अलावा कथित तौर पर ‘दृश्यम 3’ में अपने ऑन-स्क्रीन लुक में बड़े बदलाव की मांग को मेकर्स व्‍दारा न माने जाने की वजह से पहले से फिल्‍म की स्‍टार कास्‍ट में शामिल अक्षय खन्ना ने फिल्म को करने से मना कर दिया है। ऐसे में  फिल्म में अक्षय खन्ना के होने न होने को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *