जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 77.8 प्रतिशत बढ़कर 36 करोड़ रुपये पर

0
Zasdert5rfd

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) खर्च प्रबंधन एवं वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 77.8 प्रतिशत बढ़कर 35.97 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 20.24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 47.9 प्रतिशत बढ़कर 497.62 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 336.43 करोड़ थी।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही कंपनी में कुल खर्च बढ़कर 457.91 करोड़ हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 313.20 करोड़ रुपये था।

जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज के संस्थापक एवं कार्यकारी चेयरमैन डॉ. राज पी. नारायणम ने कहा, “यह हमारी अब तक की सबसे मजबूत तिमाही रही है, जिसमें वित्तीय और परिचालन मानकों पर लगातार बेहतर क्रियान्वयन देखने को मिला है। हम एआई-आधारित दृष्टि से आगे बढ़कर उसके वास्तविक क्रियान्वयन के चरण में पहुंच चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निदेशक मंडल से गिफ्ट सिटी स्थित हमारी पूर्ण अनुषंगी कंपनी, ‘जैगल पेमेंट्स आईएफएससी लिमिटेड’ को मंजूरी मिलने से वैश्विक स्तर पर भुगतान सेवाओं में कंपनी की उपस्थिति मजबूत हुई है। वहीं अबू धाबी में प्रस्तावित यूएई इकाई पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका (एमईएनए) क्षेत्र में विस्तार का आधार बनेगी।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *