सामग्री:- राई (काला सरसों) 200 ग्राम, अजवाइन 25 ग्राम, जीरा 25 ग्राम, मेथी 25 ग्राम मिर्च 50 ग्राम, हल्दी 25 ग्राम, धनिया 50 ग्राम, गोलकी 25 ग्राम, तेज पत्ता 2 चम्मच, अमचूर 100ग्राम, सभी का पाउडर तैयार कर लें, हींग 1/2 चम्मच, नमक 100 ग्राम, सरसों तेल 500 ग्राम तथा कटहल कच्चा छिला हुआ एक किलो। विधि:- कटहल को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े बना लें। अब इसमें नमक, हल्दी एवं अमचूर या आम का गूदा मिलाकर खुले मुंह के बर्तन में डालकर दो दिन तक धूप दिखा दें। अब इन टुकड़ों को एक-एक करके बर्तन से निकालकर धूप में अच्छी तरह सुखा दें ताकि पानी का अंश बिलकुल नहीं रहे। सभी मसालों के साथ कटहल के टुकड़ों को तेल के साथ मिलाकर फिर से एक दिन धूप दिखा दें। इसके बाद इसे मर्तबान में रखकर ऊपर तक तेल डालकर 15 दिनों तक धूप दिखाते रहें। कटहल के उत्तम स्वाद वाले इस अचार को साल भर तक खाते रहिए।