सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया पर प्रसारित होगा आईएसएल

0
sdfgtr43ewqs

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2025-26 सत्र का प्रसारण करेगा क्योंकि लीग के मीडिया अधिकार धारी ‘फैनकोड’ ने ब्रॉडकास्टर को ‘लीनियर टेलीविजन’ अधिकार का सबलाइसेंस दिया है।

इस करार के अंतर्गत एसपीएनआई के पास भारत में आईएसएल 2025-26 सत्र के लिए एक्सक्लूसिव टीवी प्रसारण अधिकार होंगे जबकि अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका में गैर एक्सक्लूसिव अधिकार होंगे।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के उप महासचिव एम सत्यनारायण ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह भागीदारी आईएसएल की पहुंच को विस्तार करने की एआईएफएफ की प्रतिबद्धता दिखाती है। ’’

आईएसएल 2025-26 सत्र शनिवार से शुरू हो रहा है जिसमें एक चरण के राउंड-रॉबिन प्रारूप के तहत 91 मैच होंगे।

शुरुआती मैच में मौजूदा चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट का सामना केरला ब्लास्टर्स एफसी से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *