भोजन कैसे किया जाए, यह भी महत्त्वपूर्ण है

0
cvfgredcw

विशेषज्ञों के अनुसार आपके स्वास्थ्य को यह तो प्रभावित करता ही है कि आप क्या खाते हैं पर आप कैसे खाते हैं, यह भी महत्त्वपूर्ण है। भोजन को हमेशा चबा कर खाएं और भोजन के कणों को निगलें नहीं जैसा अधिकतर लोग करते हैं। अगर भोजन को अच्छी तरह चबा कर खाया जाए तो लार एंजाइम्स का निर्माण अधिक मात्रा में होता है और दांत साफ व नुकीले रहते हैं। अगर आप भोजन अच्छी तरह चबा कर नहीं खाते तो आपके पाचन तंत्र पर अधिक जोर पड़ता है और अपच होने की संभावना बढ़ जाती है।
आवश्यकता से अधिक भोजन न करें। एक समय में अधिक खाने से बेहतर है थोड़े-थोड़े समय पश्चात कुछ न कुछ खाते रहें। खाना खाते समय ठीक ढंग से बैठें ताकि पेट दबे नहीं। खाना खाते समय बीच-बीच में पानी न पिएं। बेहतर होगा कि खाने से पहले या बाद में पानी पिएं। विशेषज्ञों के अनुसार भोजन को पचने में 2 घंटे से लेकर 36 घंटे तक लग सकते हैं और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कैसा भोजन लिया है, उसमें रेशे की मात्रा कितनी है, कितना पानी पिया है आदि। साथ ही हर व्यक्ति की पाचन प्रक्रिया भिन्न होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *