प्रत्येक व्यक्ति अपने-आप को सुन्दर दिखाना चाहता है और इसके लिए वह बहुत सारे यतन भी करता है। ख़ास कर महिलाओं के लिए यह विशेष महत्त्व रखता है। प्रस्तुत है अपने आप को सुन्दर बनाने के लिए कुछ आसान से घरेलू उपायः- आंखों के नीचे काले घेरे दूर करने के लिए आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल कर रूई के गोल आकार बनाकर उसमें डालें। आंखों पर 10-15 मिनट तक लगा कर फिर हटा लें। नाखूनों को लंबा करने के लिए उन्हें गुनगुने पानी में नमक और कुछ बूंदें नींबू की डाल कर हाथ भिगो कर 20 मिनट तक रखें। इससे इनकी ग्रोथ तो बढ़ती है और यह साफ और सुन्दर दिखेंगे। खीरे के रस में जौ का आटा मिलाकर लगाने से चेहरे के मुंहासे दूर हो जाते हैं। हरे आंवले तेल में डालकर उबालने से उसे लगाने से बाल लंबे होते हैं। मलका मसूर की दाल कुछ दाने चावल के मिलाकर एक कटोरी में कच्चे दूध और कुछ बादाम के साथ भिगो दें। उसे अगले दिन पीसकर चेहरे पर लगाने से रंग साफ होता है। लगाने के बीस मिनट बाद इस स्क्रब को कच्चे दूध से गीला करते हुए रगड़ कर उतारें। बालों को सुन्दर बनाने के लिए प्याज़ के रस को बालों में तेल की तरह लगाएं। नारियल की मलाई व पानी मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे दूर होते हैं। उनमें नई कांति व कोमलता आती है। नियमित रूप से इसका प्रयोग करने पर त्वचा की ड्राइनेस दूर होती है, साथ ही झुर्रियों से बचाव होता है। बाल जल्दी लंबे करने के लिए 15-20 दिन के बाद बालों को हल्का सा कैंची से नीचे की ओर कट लगाएं। इससे बाल जल्दी लंबे होंगे ।