काशी विश्वनाथ मंदिर में देश-विदेश के 62 मंदिरों से प्राप्त पवित्र वस्तुएं अर्पित की गईं

0
fr43edsx

वाराणसी (उप्र), 15 फरवरी (भाषा) महा शिवरात्रि के अवसर पर भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में देश-विदेश के 62 मंदिरों से प्राप्त पावन भेंट अर्पित की गईं।

उत्तर प्रदेश सरकार के एक बयान के अनुसार, इन भेंटों में पावन वस्त्र, रज और पवित्र जल शामिल हैं। ये भेंट श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, उत्तराखंड के श्री केदारनाथ, मुंबई के लाल बाग राजा और श्री सिद्धिविनायक मंदिर, गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर, राजस्थान के नाथद्वारा मंदिर और श्रीलंका के लक्ष्मी मंदिर से आई हैं।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विश्व भूषण मिश्रा ने रविवार को बताया कि दुनिया भर के 62 प्रमुख मंदिरों से भोग और वस्त्र प्राप्त हुए हैं। मिश्रा ने बताया कि श्रीलंका के अलावा मलेशिया से भी भेंट आई हैं। उन्होंने बताया कि यह परंपरा इसी वर्ष से शुरू की गई है।

बयान में कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को साकार करते हुए संपूर्ण सनातन समाज को एकजुट करना और वैश्विक आध्यात्मिक एकता को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *