आठ घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस भेजा गया: हिमंत

0
dcfr4rewsa

गुवाहाटी, दो फरवरी (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि कछार जिले से आठ घुसपैठियों को वापस पड़ोसी देश बांग्लादेश भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रत्येक अवैध प्रवासी की पहचान कर उसे उसके देश वापस भेजा जाएगा।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘किसी भी अवैध घुसपैठिये को बख्शा नहीं जाएगा, हर किसी को हमारी सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई का सामना करना होगा और उन्हें बिना किसी औपचारिकता के उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘कछार से आठ घुसपैठियों को वापस भेजा गया। कोई समझौता नहीं, त्वरित कार्रवाई।’’

मुख्यमंत्री ने कई बार दावा किया है कि राज्य सरकार घुसपैठ मुक्त असम के लिए प्रतिबद्ध है और हर हफ्ते कम से कम 35-40 लोगों को वापस भेज रही है।

असम मंत्रिमंडल ने पिछले साल अक्टूबर में अप्रवासी (असम से निष्कासन) अधिनियम, 1950 के तहत एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने को मंजूरी दी थी ताकि जिला आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को असम से अवैध प्रवासियों को निकालने तथा पड़ोसी देशों से जारी घुसपैठ से निपटने के लिए दिशा-निर्देश दिए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *