आयुष अस्पतालों में रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री

0
images-2025-05-10T232944.297

चंडीगढ़, 18 फरवरी (भाषा) हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि राज्य भर के आयुष अस्पतालों में रिक्त पदों को जल्द ही भरा जाएगा।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि इन पदों को जल्द से जल्द भरा जा सके और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा सके।

राव ने कहा कि राज्य सरकार आयुष चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे आम जनता को पारंपरिक एवं समग्र उपचार प्रणालियों का अधिकतम लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि पर्याप्त कर्मचारियों की नियुक्ति से अस्पतालों में सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता दोनों में सुधार होगा।

मंत्री के अनुसार, भिवानी में 25 बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल के लिए विभिन्न पदों को मंजूरी दे दी गई है। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *