नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) अमेरिकी शुल्क के कारण वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 496 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,61,102 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,587 लॉट का कारोबार हुआ।
वैश्विक बाजार, कॉमेक्स में सोना वायदा के अ्प्रैल अनुबंध की कीमत 28.16 डॉलर या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,197.44 डॉलर प्रति औंस रह गया।