अपना बेस्‍ट देने की कोशिशों में जुटी हैं गायत्री भारव्दाज

0
dfre43edwq

 17 जून, 1995 को दिल्ली में पैदा हुई मॉडल एक्ट्रेस गायत्री भारव्दाज एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती है। उनके पिता संजय भारव्दाज जाने माने बिजनेसमैन हैं जबकि मां उर्वशी एक ऑर्गेनिग फूड प्रोसेसिंग कंपनी ’उर्विका’ की मालिक हैं।

गायत्री ने अपनी स्कूली शिक्षा मॉडर्न स्कूल बाराखंबा रोड नई दिल्ली में पूरी करने के बाद भारतीय विद्यापीठ डेंटल कॉलेज पुणे में एडमिशन लिया लेकिन उसी दौरान वह ‘कैंपस प्रिंसेस 2018’ की फाइनलिस्ट बनी। उसके बाद धीरे-धीरे वह मॉडलिंग में सक्रिय होने लगीं।

गायत्री भारव्दाज ’एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया यूनाइटेड कांटेस्ट 2018′ की विजेता रह चुकी हैं। इसके अलावा ’सेफोरा मिस ग्लैमरस लुक’ ’जियो मिस पॉपुलर’ ’कोडक मिस स्पेक्टेकुलर आईज’ ’मिस इंडिया देहली 2018 जैसे ही न जाने कितने ब्यूटी टाइटल उनके नाम के साथ जुड चुके हैं।

2019 में गायत्री भारव्दाज ने पहला म्यूजिक एलबम करते हुए शोबिज में कदम रखा और उसके बाद से अब तक वह वह ‘कॉल’ और ‘पटोला’ जैसे लगभग एक दर्जन से अधिक म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी है। इन म्यूजिक एलबम से गायत्री को अच्छी खासी पापुलरिटी मिली।

गायत्री को भुवन बाम की डिजिटल सीरीज ’ ढिंढोरा’ (2021) से एक्टिंग में पहला ब्रेक मिला जिसमें उन्होंने भुवन की प्रेमिका डॉ तारा की भूमिका निभाई। इस सीरीज में गायत्री के काम की जमकर तारीफ हुई।

’ ढिंढोरा’ (2021) के बाद वह वह ‘इश्क एक्सप्रेस’ (2022)  ‘हाईवे लव’ (2023-2024) और ‘मोहरे’ जैसी वेब सीरीज का भी हिस्सा बनीं।

गायत्री ने हिंदी फिल्‍म ‘इत्‍ती सी बात’ (2022) से सिल्‍वर स्‍क्रीन पर अपने सफर की शुरूआत की। इसके बाद वह मूलत: तेलुगु में बनी पैन इंडिया फिल्‍म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ (2023) में रवि तेजा के साथ नजर आईं। 

फिल्म में कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन मेन लीड में थीं जबकि गायत्री भारव्दाज का सेकंड लीड रोल था लेकिन इसके बावजूद ऑडियंस, को गायत्री भारव्दाज का काम काफी अधिक पसंद आया।

साल 2024 में रिलीज तेलुगु फिल्‍म ‘बडी’ में गायत्री व्‍दारा अदा किए पल्‍लवी के किरदार को काफी पसंद किया गया।

इन दिनों गायत्री भारव्दाज बॉलीवुड की एक एक लव स्टोरी बेस्ड फिल्म कर रही है। इस फिल्‍म के जरिए वह अपना बेस्‍ट देने के लिए जी जान से जुटी हैं। उनका कहना है कि बॉलीवुड के हॉट एक्टर ऋतिक रोशन उनके बचपन के क्रश हैं। ऋतिक के साथ वह शादी करने की इच्छा भी जता चुकी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *