फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ नौ फरवरी को खुलेगा, मूल्य दायरा 857-900 रुपये प्रति शेयर

0
Closeup of VAT text written on wooden blocks with stacked coins

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) कृत्रिम मेधा (एआई) समाधान प्रदाता फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने अपने 2,834 करोड़ रुपय के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 857-900 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि आईपीओ सार्वजनिक बिक्री के लिए नौ फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक छह फरवरी को बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ में 1,023.5 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 1,810.4 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। इससे कुल निर्गम का आकार 2,833.9 करोड़ रुपये बैठता है।

इससे पहले कंपनी ने अगस्त में दायर किए गए दस्तावेजों में आईपीओ के माध्यम से 4,900 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था।

कंपनी की योजना आईपीओ से हासिल राशि का इस्तेमाल अपनी अनुषंगी कंपनी ‘फ्रैक्टल यूएसए’ में निवेश करने, अपने कर्ज के पूर्व-भुगतान या पुनर्भुगतान के लिए, लैपटॉप खरीदने, भारत में नए कार्यालय स्थापित करने, अनुसंधान एवं विकास में निवेश करने, ‘फ्रैक्टल अल्फा’ के तहत बिक्री व विपणन का समर्थन करने, अधिग्रहण तथा अन्य रणनीतिक पहलों को वित्त पोषित करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *