अपना सौंदर्य निखारें

0
scdvfgsrews

हमें इस भ्रम को दिमाग से निकाल देना चाहिए कि सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर जाना जरूरी है क्योंकि ब्यूटी पार्लर न तो हमारी नैसर्गिक सुंदरता की रक्षा करते हैं, न ही सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि इनके आकर्षण से हमारा घरेलू बजट डगमगा जाता है। साथ ही साथ समय की बरबादी भी होती है क्योंकि शरीर की सुंदरता तो प्रकृति की देन है।
हल्के-फुल्के प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन जहां हमारे मुखमंडल की सुंदरता को बढ़ाते हैं वहीं बाजार में मिलने वाले सस्ते तेज रासायनिक पदार्थ हमारे चेहरे की सुंदर कोमल त्वचा पर उल्टा असर करते हैं, इसलिए हम इन सब उपकरणों से बचके घर पर ही अपना ब्यूटी पार्लर बना सकते हैं और अपनी निजी सीमा, साधन और आवश्यकता अनुसार अपने आप को संवार सकते हैं।
अपने को संवारने की अपेक्षा अपने व्यक्तित्व को सजाना चाहिए। शिष्टता व शालीनता की सीमाओं में हल्का मेकअप करना चाहिए व अपने पद के अनुकूल ही वस्त्रों का चुनाव करें।
केशों को स्वस्थ, सुंदर व काला करने के उपाय:-
 तिल के पत्तों को पीसकर केश धोने से केश चमकीले,स्वस्थ एवं घने होते हैं।
 सिर धोने से पहले कुनकुने तेल से सिर में मालिश करें। शैम्पू का प्रयोग न करके सिर धोने के लिए रीठा व आंवला शिकाकाई चूर्ण काम में लाएं।
 यदि नियम से रोज एक छोटा चम्मच त्रिफला चूर्ण या आंवला खाएं तो पेट भी साफ रहेगा व केशों की मजबूती व सुंदरता बनी रहेगी।
 राई का तेल सिर में लगाने से बाल झड़ते नहीं है।
शरीर के लिए घरेलू उपाय
 चेहरे, माथे, गर्दन और हाथों पर बेसन, शहद, हल्दी, दूध मिलाकर लगाना चाहिए।
 चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए जायफल दूध में घिसकर लगाएं।
 कोहनी पर नींबू के छिलके रगड़ने से कालापन दूर होता है।
 पैरों की एडि़यों को नींबू के छिलकों से साफ कर सकते हैं।
 पैरों की एडि़यों में सोने से पूर्व नमक व सरसों का तेल गर्म करके लगाएं।
 एक बर्तन में कुनकुना पानी डालकर व नमक डाल कर पैरों को डुबो दें। इससे पैरों का व्यायाम भी हो जाता है। फिर साफ तौलिए से पोंछकर सरसों का तेल लगा लें व जुराब पहन लें।
आंखों के लिए
हमें घास पर चलना चाहिए। ठंडे पानी के छींटे महत्वपूर्ण औषधि है।
 अच्छी कंपनी के काजल का प्रयोग ही करें।
होंठों व नाखूनों के लिए
प्रतिदिन होंठों पर घी लगाना चाहिए। लिपस्टिक बढि़या कंपनी की ही लगानी चाहिए।
 नाखूनों को नींबू से रगड़ें व तेल लगाएं।
हमेशा नाखूनों पर नेलपेंट न लगाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *