दिल्‍ली की आम लड़की मीरा राजपूत, इंडस्‍ट्री के लिए बेहद खास हैं

asdfgt432w2

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर की हमसफर मीरा राजपूत एक्टिंग की दुनिया से ताल्लुक नहीं रखती, इसके बावजूद वे उस शख्स का दिल लूट चुकी हैं जिस पर तमाम हसीनाएं कभी फिदा रह चुकी हैं।

7 सितंबर 1994 को दिल्ली के एक कारोबारी के घर पैदा हुई मीरा बेशक एक्टिंग के पेशे में नहीं हैं, लेकिन बॉलीवुड की कई बड़ी एक्‍ट्रेस मीरा की खूबसूरती और ग्‍लैमर के सामने फीकी नजर आती हैं।

मीरा की इन्‍हीं तमाम खूबियों की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जबर्दस्‍त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 4.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यूट्यूब पर मीरा कपूर का खुद का एक चैनल है जहां वह स्किन केयर और हेल्दी डाइट से लेकर फिटनेस तक के टिप्स देती हैं।  

मीरा राजपूत की स्कूलिंग दिल्‍ली के वसंत वैली स्कूल से हुई जबकि श्रीराम कॉलेज से उन्होंने ग्रैजुएशन किया। मीरा राजपूत पढ़ाई-लिखाई में इतनी ज्‍यादा ब्रिलियेंट थीं कि जब उन्‍होंने कैट के कंपटीशन में पार्टिसिपेट किया तो नतीजों में उन्‍होंने टॉप-10 में स्‍थान हासिल किया।  

मीरा राजपूत अपने करियर के महत्‍वपूर्ण और निर्णायक मोड़ पर थीं, उसी वक्‍त उनकी जिंदगी में शाहिद की एंट्री हुई। कहा जाता है कि जब शाहिद कपूर फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्‍त मीरा की बतौर फैन उनसे पहली मुलाकात हुई थी।  

इसके बाद दोनों की, दो-तीन और मुलाकात हुईं, फिर मीरा और शाहिद ने 7 जुलाई 2015 को हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का हमसफर चुन लिया। इसी के साथ दिलवालों की दिल्ली की एक आम लड़की बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो की हमसफर बनकर दुनिया के लिए खास हो गई।