दिल्ली: मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार किया गया

0
asdfrwqasz

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह फैसला स्थानीय लोगों और समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि नाम बदलने की आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और संशोधित नाम प्रभावी हो गया है।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय दिल्ली राज्य नामकरण प्राधिकरण द्वारा लिया गया है, जिसकी अध्यक्ष मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। 29 सदस्यीय यह समिति शहर की सड़कों, पार्कों, कॉलोनियों, गोल चक्करों और अन्य नागरिक संरचनाओं के नामकरण और पुनर्नामकरण के प्रस्तावों पर निर्णय लेती है।

त्रिलोकपुरी से स्थानीय भाजपा विधायक रवि कांत ने मेट्रो स्टेशन का नाम राम मंदिर के नाम पर रखने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “यह स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी और मैं पिछले छह महीनों से इस मामले को सरकार के सामने उठा रहा था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *