कांग्रेस ने 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव के लिए जीपीएफ से गठबंधन के संकेत दिए

0
r4edsa

पणजी, 15 फरवरी (भाषा)कांग्रेस ने वर्ष 2027 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए ‘गोवा फॉरवर्ड पार्टी’ (जीएफपी) के साथ गठबंधन का संकेत देते हुए दावा किया है कि यह गठबंधन राज्य में अगली सरकार बनाएगा।

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी)के अध्यक्ष अमित पाटकर ने शनिवार को फातोर्डा में आयोजित ‘कार्निवल 2026’ के दौरान यह बात कही।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में गोवा मामलों के प्रभारी माणिकराव ठाकरे और जीएफपी प्रमुख विजय सरदेसाई की मौजूदगी में पाटकर ने कहा, ‘‘अभी आपको केवल चार दिनों के लिए कार्निवल में खाने-पीने और आनंद लेने को कहा गया है। जब हम गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे, तब आप हर दिन खाने-पीने और आनंद लेने का मौका पाएंगे।’’

तटीय राज्य के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार से शुरू हुआ ‘कार्निवल 2026’ आगामी 17 फरवरी को समाप्त होगा।

इस अवसर पर जीएफपी प्रमुख विजय सरदेसाई ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य के विकास के लिए काम किया है, लेकिन अब इसकी गति धीमी हो गई है। आगामी चुनावों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उसे(कांग्रेस को) अब तेजी से काम करना होगा।’’

वर्तमान में 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के तीन विधायक हैं जबकि जीएफपी के एकमात्र विधायक सरदेसाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *