चाकलेट का सेवन आपकी सेक्स लाइफ को भी प्रभावित करता है

0
dfr3ewds

 चाकलेट का सेवन आपकी सेक्स लाइफ में भी सुधार ला सकता है। जी हां, इटली के विशेषज्ञों ने अपने एक शोध के दौरान चाकलेट व सेक्स के बीच संबंध पाया। इस शोध के अनुसार जो महिला नियमित चाकलेट का सेवन करती थी, उनकी सेक्स लाइफ, चाकलेट का सेवन न करने वाली महिलाओं की तुलना में अधिक अच्छी पाई गई।
इस शोध में मिलान के सॉनरेफन हास्पिटल के विशेषज्ञों ने लगभग 163 महिलाओं से उनकी सेक्स लाइफ व चाकलेट के सेवन की मात्रा को जाना। इस शोध के पश्चात् विशेषज्ञ इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि जिन महिलाओं में चाकलेट के सेवन की आदत नियमित थी, उनमें सेक्स की चाहत व संतुष्टि अधिक पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *