राजस्थान: महाशिवरात्रि पर राज्यभर के शिव मंदिरों में गूंजे जयकारे

sdfr43edfew

जयपुर, 15 फरवरी (भाषा) राजस्थानभर के शिव मंदिरों में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया और मंदिरों में ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजे।

इस अवसर पर शिव मंदिरों में विशेष पूजा की गई। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, सीकर सहित सभी जिलों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं।

राज्य की राजधानी के जयपुर के प्रमुख मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया और भगवान शिव का सुंदर श्रृंगार किया गया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।