केंद्र सरकार पूरे भारत में रेल संपर्क के तेजी से विस्तार के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

0
sdfsgr43ws

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार देश भर में रेल संपर्क के तेजी से विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

मोदी ने कहा कि वह रविवार को मेरठ में देश की सबसे तेज ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने कहा, “इसके बाद मैं दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करूंगा, साथ ही ‘नमो भारत रीजनल रेपिट ट्रांजिट सिस्टम’ के दूसरे खंड की शुरुआत भी करूंगा। इस अवसर पर मुझे कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने का भी मौका मिलेगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में रेल संपर्क के तेजी से विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मेरठ में मोदी लगभग 12,930 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री 82 किलोमीटर लंबे ‘दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर’ के शेष खंडों का उद्घाटन करेंगे, जिसमें दिल्ली में सराय काले खां व न्यू अशोक नगर के बीच पांच किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश के मेरठ दक्षिण व मोदीपुरम के बीच 21 किलोमीटर का खंड शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *