भारत में कारोबार की बुनियादी स्थिति में सुधार हो रहा है: यूनिलीवर सीईओ

0
sdfvgwqa

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता सामान कंपनी यूनिलीवर ने कहा है कि अमेरिका के बाद उसके दूसरे सबसे बड़े बाजार भारत में कारोबार की बुनियादी स्थिति में सुधार हो रहा है।

चौथी तिमाही के नतीजों के दौरान यूनिलीवर ने बताया कि होम केयर खंड में कंपनी ने 4.7 प्रतिशत की अंतर्निहित बिक्री वृद्धि और बिक्री की मात्रा में चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के अनुसार, इसे भारत में उत्पादों की खपत में निरंतर मजबूती से समर्थन मिला है।

यूनिलीवर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) फर्नांडो फर्नांडीस ने चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजों पर चर्चा के दौरान कहा, ‘‘भारत इस गति में एक प्रमुख योगदानकर्ता रहा है। होम केयर खंड में फैब्रिक वॉश और घरेलू देखभाल के मजबूत प्रदर्शन के दम पर भारत में बिक्री की मात्रा में वृद्धि मध्यम एकल अंक में रही और कंपनी ने इसमें अब तक की सर्वाधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल की है।’’

फर्नांडीस ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अमेरिका और भारत यूनिलीवर के लिए स्पष्ट रूप से ‘एंकर मार्केट’ (प्रमुख आधार बाजार) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *