ब्रिटेन ने पलटवार करते हुए रूसी राजनयिक को निष्कासित किया

0
r43ewsz

लंदन, ब्रिटेन ने पिछले महीने जासूसी के आरोपों में ब्रिटिश राजनयिक को रूस से निष्कासित किए जाने के मामले में पलटवार करते हुए रूसी राजनयिक को अपने देश से निष्कासित कर दिया है।

ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने सोमवार को बताया कि उसने रूस के राजदूत एंड्रे केलिन को तलब करके ब्रिटिश दूतावास के कर्मचारी के खिलाफ रूस के अनुचित फैसले और निराधार आरोपों की निंदा की।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, “यह बहुत की निराशाजनक है कि रूस ब्रिटेन के राजनयिक मिशन के कामकाज में लगातार बाधा डालने और यूक्रेन के प्रति हमारे समर्थन को रोकने की कोशिश कर रहा है।”

बयान में कहा गया है, “रूस की ओर से आगे कोई कदम उठाए जाने को तनाव बढ़ाने का प्रयास माना जाएगा और उसी के अनुसार पलटवार किया जाएगा।”

रूस ने पिछले महीने ब्रिटिश राजनयिक को दो सप्ताह में देश छोड़ने का आदेश दिया था। इससे पहले रूसी खुफिया एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस ने आरोप लगाया था कि राजनयिक ब्रिटिश खुफिया विभाग के लिए काम कर रहा था।

हालांकि रूस ने इस संबंध में साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *