भाजपा क्षेत्रीय भाषाओं को खत्म कर हिंदी की सर्वोच्चता स्थापित करना चाहती है: उद्धव ठाकरे

0
dfr3efe

मुंबई, 27 फरवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिंदी भाषा एवं संस्कृति की सर्वोच्चता स्थापित करना चाहती है।

वह यहां ‘मराठी भाषा गौरव दिवस’ के अवसर पर पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि भाजपा की नीति क्षेत्रीय भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों को खत्म करने की है क्योंकि वह हिंदी की सर्वोच्चता स्थापित करना चाहती है।

ठाकरे ने दावा किया कि भाजपा शिवसेना (उबाठा) को खत्म करना चाहती है क्योंकि वह जानती है कि जब तक यह पार्टी अस्तित्व में है, ‘मराठी मानुष’ गर्व से खड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को एक क्षेत्रीय दल की जरूरत है और वह दल शिवसेना (उबाठा) है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा को लोगों पर थोपा नहीं जाना चाहिए।

ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा का उपयोग अनिवार्य करने वाली सरकार भी उन्हीं की थी।

उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा मराठी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदम बाद की सरकारों द्वारा रोक दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि मराठी भाषा भवन का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *