भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन तेलंगाना में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

0
dfewdews

हैदराबाद, चार फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार अपराह्न को तेलंगाना के महबूबनगर में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने यह जानकारी दी।

भाजपा अध्यक्ष पद संभालने के बाद नवीन का यह पहला तेलंगाना दौरा है। रामचंद्र राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “नितिन नवीन अपराह्न एक बजे हैदराबाद पहुंचेंगे और वहां से महबूबनगर जाएंगे। वह वहां बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह कोई सार्वजनिक सभा नहीं है। इसके बाद वह राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो जाएंगे।”

नवीन ने मंगलवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, “मैं कल यानी चार फरवरी को तेलंगाना में रहूंगा, जहां महबूबनगर में बूथ सम्मेलन को संबोधित करूंगा।”

राज्य के सात नगर निगमों और 116 नगरपालिकाओं के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *