बिल गेट्स ने आंध्र प्रदेश की एआई-आधारित विकास की सराहना की

0
dfr43edwq2

अमरावती, 17 फरवरी (भाषा) माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तीव्र विकास की प्रशंसा करते हुए कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) और प्रौद्योगिकी के माध्यम से राज्य के विकास में तेजी देखना उत्साहजनक है।

अमरावती की अपनी यात्रा के बाद गेट्स ने स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में दक्षिणी राज्य के नवाचारों की प्रशंसा की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एन चंद्रबाबू नायडू, गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद। स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में एआई, प्रौद्योगिकी और नवाचारों के माध्यम से आंध्र प्रदेश के विकास को गति मिलते देखना उत्साहजनक है।’’

सोमवार को गेट्स ने अमरावती की नवविकसित राजधानी में कई कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री और अन्य लोगों के साथ बातचीत से हुई, शासन में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और गुंटूर जिले के उंडावल्ली गांव में कृष्णा नदी के किनारे केले के बाग का दौरा भी किया।

तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज के अनुसार, भारत वैश्विक डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नायडू को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का श्रेय दिया। गेट्स ने नायडू की दूरदर्शी सोच की भी जमकर प्रशंसा की और कहा कि माइक्रोसॉफ्ट सहित अधिकांश आईटी विशेषज्ञ तेलुगु राज्यों से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *