लंबे समय तक बरकरार रह सकता है सौंदर्य

0
sxde3wedw2w

पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं को चेहरे के निखार की चिंता अधिक रहती है। इसके लिए कई महिलाएं अनाप-शनाप सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करती हैं जबकि जरा सी असावधानी आपके सौंदर्य में धब्बा लगा सकती है। कुछ सौंदर्य टिप्स प्रस्तुत
हैं.
 त्वचा के अनुकूल क्लींजर चुनें और उससे चेहरा साफ करें। त्वचा पर साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि चेहरे की अत्यंत कोमल और संवेदनशील त्वचा पर साबुन के खतरनाक रासायनिक तत्व हानि पहुंचाते हैं।
 त्वचा साफ करने के लिए ‘माइल्ड फेस वॉश’ का प्रयोग अधिक सुरक्षित और लाभदायक रहता है। इनके प्रयोग से चेहरे की त्वचा की कोमलता बनी रहती है।
 यदि चेहरे पर क्लींजर का प्रयोग किया जा रहा हो तो क्लींजर उंगलियों पर लगाकर चेहरे की त्वचा पर गोलाई में चलाएं। इसके बाद रूई से क्लींजर पोंछें। फिर सामान्य पानी से धोएं। इससे त्वचा का ढीलापन कम होकर उसमें कसाव पैदा होता है।
 सोते समय नाइट क्रीम चेहरे की स्किन पर लगाना ठीक रहता है। प्रातः मामूली गुनगुने पानी से चेहरा धोना चाहिए।
 यह हमेशा ध्यान रखें कि जब आप रात को सोने जा रही हों तो आपके चेहरे पर मेकअप न हो। प्रायः महिलाएं इस बात पर ध्यान नहीं देतीं कि संध्या बेला में किया गया मेकअप उतार दें। रात्रि को किसी पार्टी से लौटकर या घर में ही कामकाज से थकी महिलाएं बिना चेहरा साफ किए सोने चली जाती हैं। मेकअप में कई प्रसाधन प्रयोग होते हैं। इनके रासायनिक तत्व चेहरे की कोमल त्वचा पर प्रतिकूल क्रियाएं करते हैं जिससे त्वचा को हानि पहुंचती है। इससे त्वचा का स्वास्थ्य और सौंदर्य कुप्रभावित होता है, अतः सोते समय चेहरे को साफ करने की आदत डालें।
 सोते समय हाथ-पैरों की गंदगी साफ कर दूध की मलाई की मालिश करें तो यह स्वस्थ, मुलायम और कोमल रहेंगे।
 माह में एक बार फेशियल और ब्लीचिंग करवाने से चेहरे की मृत त्वचा (डेड स्किन की पतली परत) हट जाती है और चेहरे की चमक बढ़ जाती है।
 खान-पान और जीवन शैली का स्वास्थ्य के साथ ही सौंदर्य पर प्रभाव समान रूप से पड़ता है। हमारे चेहरे से हमारे स्वास्थ्य का हाल बयां होता है। प्रातः का व्यायाम, पर्याप्त नींद और संतुलित खान-पान परमावश्यक हैं। खाने-पीने में चाय, कॉफी, धूम्रपान, मद्यपान, गरिष्ठ खाद्य-पदार्थ, सॉफ्ट ड्रिंक, तंबाकू-गुटखा सेवन आदि की आदत हो तो बेहतर स्वास्थ्य और सौंदर्य के दृष्टिकोण से इनका प्रयोग बहुत कम कर दें।
 स्वास्थ्य और सौंदर्य का एक बड़ा दुश्मन है तनाव। इससे बचने के हर संभव प्रयत्न करने चाहिएं। जीवन में तमाम तरह की समस्याएं तो आती ही रहती हैं। इनके लिए डरना और चिंता में घुलना हानिकारक है। समस्याओं को हल करने की युक्ति सोचनी चाहिए। समस्याओं को लेकर तनावग्रस्त न हों। बातचीत करने, पढ़ने-लिखने, काम-धंधे में व्यस्त रहकर तथा मनोरंजन कर तनाव कम करें।
 फल हम सभी खाते हैं। सौंदर्य में यह हमारे शरीर के भीतर से वृद्धि करते हैं। त्वचा को आप बाहरी पोषण भी दे सकती हैं। खीरा, पपीता, तरबूज-खरबूज, अंगूर, चीकू, संतरा, आम इत्यादि काटकर चेहरे पर लगाएं। चेहरा दस मिनट बाद स्वच्छ जल से धोएं। इसे चेहरे की त्वचा को बाहर से अतिरिक्त पोषक तत्व मिलेंगे जिससे त्वचा निखरेगी।
 स्किन रूखी और खिंची-खिंची सी रहती हो तो बारीक पिसी मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल, एक चम्मच शहद और दो-चार बंूद जैतून का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद स्वच्छ जल से चेहरा ठीक से धोकर पोंछें और मॉइस्चराइजर लगा लें।
इससे त्वचा मुलायम व निखरी-निखरी लगेगी।
 सामान्य त्वचा पर चमक लाने के लिए निम्न फेस पैक लगाएं। इसके लगाने के 15-20 मिनट बाद सादे पानी से धोकर थोड़ी देर के लिए फ्रूट क्रीम भी लगाएं। एक चम्मच मैदा, एक चम्मच छना हुआ जई का आटा, कच्चे अंडे का सफेद भाग, एक चम्मच गुलाब जल, दो-तीन बूंद बादाम तेल मिलाकर ठीक से फेंटें।
 तैलीय त्वचा से चिकनाई हटाने के लिए नींबू के रस में साफ रूई डुबो-डुबो कर चेहरा साफ करें। फिर मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल और अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर फेस पैक लगाएं। इससे दाग धब्बे दूर होंगे और ढीली त्वचा कसेगी।
 उपरोक्त फेस पैक को सामान्य त्वचा पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *