अमित शाह गुवाहाटी में सीआरपीएफ की वार्षिक परेड में होंगे शामिल

0
1771327440sentinelassam-english_2026-02-13_rcgtgsff_Amit-Shah

गुवाहाटी, 21 फरवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को गुवाहाटी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वार्षिक परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

यह परेड पूर्वोत्तर क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रही है तथा इसे अर्जुन भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर शाह सोनापुर के कचुटोली में 10वीं असम पुलिस बटालियन के नए परिसर की आधारशिला भी रखेंगे, जिसे 347 एकड़ भूमि पर 260 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। यह भूमि पिछले दो वर्षों में अतिक्रमण मुक्त कराई गई थी।

शाह शुक्रवार रात अगरतला से गुवाहाटी पहुंचे थे। उन्होंने असम के कछार जिले में जीवंत ग्राम कार्यक्रम (वीवीपी) के दूसरे चरण की शुरुआत की और एक जनसभा को संबोधित किया, जिसके बाद वह राजभाषा सम्मेलन में हिस्सा लेने त्रिपुरा गए थे।

यह शाह का 29 दिसंबर के बाद से चुनावी राज्य असम का तीसरा दौरा है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। असम विधानसभा के 126 सीटों के लिए मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *