अमेरिका का दूसरा विमानवाहक पोत पश्चिम एशिया भेजा जा रहा: सूत्र

0
sdert54rews

वाशिंगटन, 13 फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर दबाव बनाने और संभावित सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। इन योजनाओं से परिचित एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसी क्रम में अमेरिका के सबसे बड़े विमानवाहक पोत को कैरेबियन सागर से पश्चिम एशिया की ओर रवाना होने का आदेश दिया गया है।

सैन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड की इस गतिविधि की खबर सबसे पहले ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने दी थी। इसके तहत दो विमानवाहक पोत और उनके साथ मौजूद युद्धपोत इस क्षेत्र में तैनात हो जाएंगे। ट्रंप ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौता करने का दबाव बढ़ा रहे हैं।

यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत और तीन गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक पोत दो सप्ताह से अधिक समय पहले पश्चिम एशिया पहुंचे थे।

यह यूएसएस फोर्ड के लिए एक त्वरित बदलाव का संकेत है जिसे ट्रंप ने पिछले अक्टूबर में भूमध्य सागर से कैरिबियन सागर में भेजा था और प्रशासन ने वहां विशाल सेना की तैनाती की थी तथा अचानका कार्रवाई कर वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया था।

ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में समाचार वेबसाइट ‘एक्सियोस’ को बताया था कि वह पश्चिम एशिया में दूसरा विमानवाहक पोत भेजने पर विचार कर रहे हैं।

‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) ने टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *