Business अकासा एयर के सह-संस्थापक प्रवीण अय्यर ने दिया इस्तीफा Focus News 11 February 2026 नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) अकासा एयर के सह-संस्थापक एवं मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर ने इस्तीफा दे दिया है।विमानन कंपनी में चार महीने के भीतर वरिष्ठ स्तर पर यह दूसरा इस्तीफा है।अकासा एयर ने बुधवार को बयान में कहा कि पांच वर्ष की उल्लेखनीय यात्रा के बाद अय्यर ने अपने जीवन के अगले अध्याय की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।बयान में कहा गया कि वह 30 अप्रैल 2026 तक नेतृत्व दल के साथ मिलकर का करेंगे।अय्यर, नीलू खत्री के बाद विमानन कंपनी छोड़ने वाले दूसरे सह-संस्थापक हैं। खत्री ने अक्टूबर 2025 में पद छोड़ा था।अकासा एयर के वर्तमान में चार सह-संस्थापक आदित्य घोष, आनंद श्रीनिवासन, बेलसन कुटिन्हो और भाविन जोशी हैं।अकासा एयर ने सात अगस्त 2022 से उड़ान संचालन शुरू किया था। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post navigation Previous: लॉटरी कारोबारी की पत्नी लीमा रोज ने आईजेके से इस्तीफा दियाNext: अब सामाजिक न्याय व धर्मनिरपेक्षता का झंडा बुलंद करेगी भाजपा More Stories Business अमेरिका की ‘जबरिया मजदूरी’ की जांच में चीन पर होगी कड़ी नजर : जीटीआरआई Focus News 15 March 2026 0 Business बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा Focus News 15 March 2026 0 Business एलपीजी की कमी के बीच वैकल्पिक रास्ता अपना रहे रेस्तरां, ऑर्डर में हो रहा है सुधार: मैजिकपिन सीईओ Focus News 15 March 2026 0