चीन में विधायिका के 19 सदस्य बर्खास्त किये गए

0
cdfvr3edfdesw

बीजिंग, 27 फरवरी (एपी) चीन की विधायिका ने अपनी वार्षिक बैठक शुरू होने से एक सप्ताह पहले 19 सदस्यों को बर्खास्त कर दिया है, जिनमें नौ सैन्य अधिकारी शामिल हैं।

देर बृहस्पतिवार की गई इस घोषणा में यह नहीं बताया गया कि इस सदस्यों को क्यों हटाया गया है, लेकिन आमतौर पर इस तरह की कार्रवाई को भ्रष्टाचार संबंधी जांच से जोड़कर देखा जाता है।

चीन के नेता शी चिनफिंग द्वारा शुरू किया गया भ्रष्टाचार रोधी अभियान एक दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल के वर्षों में इस अभियान के दायरे में सेना भी आयी है। ऐसे में पिछले महीने सेना के शीर्ष जनरल को हटाए जाने की कार्रवाई भी इसी क्रम का हिस्सा मानी जा रही है, जब शी सशस्त्र बलों में सुधार और आधुनिकीकरण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

शी चिनफिंग 14 साल से सत्ता में हैं और विश्लेषकों का कहना है कि यह अभियान संभावित प्रतिद्वंद्वियों को हटाने और अपने अधीनस्थों के बीच निष्ठा सुनिश्चित करने का एक तरीका भी है।

इन बर्खास्तियों का नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की बैठक पर कोई बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है, जो अगले बृहस्पतिर को शुरू होगी और इसके एक सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। मुख्य रूप से औपचारिक विधायिका सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लिए गए निर्णयों पर केवल मुहर लगाती है।

हटाए गए अधिकारियों में केंद्रीय सैन्य आयोग (सेना की सर्वोच्च संस्था है) के दो अधिकारी, साथ ही सेना, नौसेना, वायुसेना और रॉकेट बल के अन्य अधिकारी शामिल हैं। इनमें से तीन जनरल हैं। इन बर्खास्तियों के बाद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में 2,878 सदस्य रह गए हैं। इन बर्खास्तगियों की घोषणा विधायिका की स्थायी समिति द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *