पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

wder43ewsaz

कोलकाता, 30 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा एकता और समावेशिता के उनके आदर्शों को याद किया।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाभाव से याद करती हूं। गांधीजी का एकजुट और समावेशी भारत का दृष्टिकोण ही हमारे लोकतंत्र की आत्मा है।’’

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राष्ट्रपिता द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत आज भी भारत की लोकतांत्रिक भावना को दिशा देने और उसे सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।