सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर 74 वर्ष के हुए, मुख्यमंत्री तमांग ने दी शुभकामनाएं

0
dwe32wqeas

गंगटोक, दो जनवरी (भाषा) सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को शुक्रवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल 74 वर्ष के हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘फेसबुक’ पर पोस्ट में लिखा, ‘‘सिक्किम की जनता की ओर से मैं राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा कि राज्यपाल का अटूट समर्पण, बुद्धिमत्ता और अनुकरणीय नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

तमांग ने कहा, ‘‘एक और वर्ष की विशिष्ट सेवा पूरी करने पर, ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य, शक्ति और दूरदृष्टि प्रदान करें ताकि वह हमारा मार्गदर्शन करते रहें।’’

माथुर का जन्म दो जनवरी 1952 को राजस्थान के बाली में हुआ था। वह 31 जुलाई 2024 से सिक्किम के राज्यपाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *