न्यायमूर्ति सुजय पॉल को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा

1768203930Senior-Judge-Sujoy-Paul-Apoointed-as-the-new-Telangana-Hih-Court-Chief-Justice

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति सुजय पॉल को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने नौ जनवरी को हुई बैठक में न्यायमूर्ति पॉल की नियुक्ति की अनुशंसा की।

न्यायमूर्ति पॉल फिलहाल कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं। उनका मूल उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय है।