गैंगस्टर टाइप फिल्मों से रणवीर सिंह ने बनाई दूरी

sder4ewsa

अपनी जबरदस्त एनर्जी और अलग अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह ने पिछले साल के आखिर में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ (2025) में हम्जा अली मजारी के किरदार में ऑडियंस को खूब इंप्रेस किया। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म को यादगार बना दिया।

‘धुरंधर’ (2025) की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ के लिए शूटिंग  शुरू करने वाले थे। अगस्त 2023 में फरहान अख्तर ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्‍म के जरिए रणवीर सिंह शाहरुख खान को रिप्‍लेस करते हुए नए डॉन के रूप में नजर आने वाले थे।

फिल्‍म ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह के अपोजिट कृति सेनन का नाम बतौर लीड एक्ट्रेस फायनल हो चुका था जबकि इस बार मुख्‍य विलेन के रोल के लिए विक्रांत मैसी को लिया गया था लेकिन जब विक्रांत मैसी ने फिल्‍म करने से इन्‍कार किया तो बिना देरी किए उनकी जगह अर्जुन दास को विलेन के रूप में शामिल किया गया।

खबरों के मुताबिक फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ मे कैमियो के लिए अमिताभ बच्चन और ज़ीनत अमान से कॉन्टेक्ट किया था लेकिन उनकी स्‍वीकृति न मिलने के बाद फिल्‍म में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के कैमियो अपीयरेंस की बात सामने आने लगी थी।  

इस  फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 में शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन ‘धुरंधर’ की जबर्दस्‍त कामयाबी के बाद रणवीर सिंह ने अचानक फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ने का एलान कर दिया।

कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर की अपार सफलता के बाद रणवीर सिंह गैंगस्टर टाइप फिल्मों में नजर नहीं आना चाहते। अब वह सिर्फ संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे फिल्म मेकर्स के साथ ही काम करना चाहते हैं।