प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

0
sdwqsdwsa

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मणिपुर के लोग अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के जरिए भारत की प्रगति को समृद्ध कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य भविष्य में भी विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति राज्य का जुनून, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के साथ उसका घनिष्ठ जुड़ाव वास्तव में उल्लेखनीय है।

मोदी ने मेघालय के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने राष्ट्र के विकास में मजबूत योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि इस राज्य की सांस्कृतिक जीवंतता और उसका प्राकृतिक सौंदर्य देश भर में सराहा जाता है।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि मेघालय आगे भी विकास की नयी ऊंचाइयां छूता रहेगा।

उन्होंने त्रिपुरा के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य की यात्रा परंपरा एवं आधुनिकता का उल्लेखनीय संगम दर्शाती है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राज्य ने विविध क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखे हैं और इसके लोग भारत की विकास यात्रा को गति प्रदान कर रहे हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि त्रिपुरा आने वाले समय में उल्लेखनीय समृद्धि प्राप्त करे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *