National प्रधानमंत्री मोदी ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं Focus News 23 January 2026 नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री ने प्रकृति की सुंदरता को समर्पित इस त्योहार की पवित्रता पर प्रकाश डाला।उन्होंने प्रार्थना की कि ज्ञान की देवी सरस्वती का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।प्रधानमंत्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि देवी सरस्वती की कृपा से सभी नागरिकों का जीवन ज्ञान, बुद्धि और विवेक से प्रकाशित रहे।बसंत पंचमी बसंत ऋतु के आगमन का उत्सव है और हिंदू पंचांग के माघ महीने की पंचमी को मनाई जाती है।परंपरा के अनुसार, इस दिन से छोटे बच्चे “विद्या आरंभ” नामक एक विशेष समारोह में लिखना या पढ़ना शुरू करते हैं। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post navigation Previous: कश्मीर घाटी में बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम जारी है : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाNext: टाटा स्टील मास्टर्स: गुकेश के सामने छठे दौर में अब्दुसत्तोरोव की चुनौती More Stories National सभी हाई स्कूल में दो-तीन वर्ष में ब्राडबैंड इंटरनेट कनेक्शन होगा : शिक्षा मंत्री प्रधान Focus News 25 March 2026 0 National महादेव ऐप: ईडी ने 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की Focus News 25 March 2026 0 National सोनिया गांधी की हालत स्थिर, चिकित्सकों की निगरानी में Focus News 25 March 2026 0