एकता कपूर का मच अवेटेड सुपरनैचुरल शो ‘नागिन’ नए सीजन ‘नागिन 7’ के साथ 27 दिसंबर को हुए प्रीमियर के साथ टीवी पर वापसी कर चुका है।
इस शो के आगामी ऐपीसोड्स में नमिक पॉल, प्रियंका चाहर चौधरी के संग रोमांस करते हुए लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले हैं। ईशा सिंह और करण कुंद्रा भी इस शो में कैमियो में नजर आएंगे।
प्रियंका चाहर चौधरी जहां टीवी की बड़ी स्टार हैं, वहीं नमिक को अभी उतनी पहचान नहीं मिल सकी है। टीवी के सुपरस्टार वाले स्टारडम से फिलहाल वे दूर हैं।
मेल फैंस की तुलना में नामिक फीमेल फैंस के बीच ज्यादा पॉपुलर हैं। ‘नागिन 7’ में नमिक की एंट्री होने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं।
नमिक ने अपने करियर की शुरुआत एक जर्नलिस्ट के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाइश की। मॉडलिंग करते हुए कहीं न कहीं उनके मन में एक्टर बनने की हूक जगी।
साल 2015 में टीवी शो ‘कुबूल है’ से नमिक ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें ‘एक दूजे के वास्ते’ (2016) में देखा गया। इस शो में नामिक के काम को काफी पसंद किया गया। यह शो उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
‘एक दूजे के वास्ते’ (2016) के बाद नामिक को ‘एक दीवाना था’ (2017-2018), ‘कवच..महाशिवरात्रि’ (2019), ‘कसौटी जिदगी की’ (2020), ‘लग जा गले’ (2023) और ‘कुमकुम भाग्य’ (2025) जैसे शो मिलते चले गए।
उन्हें ओटीटी पर ऑन स्ट्रीम वे सीरीज ‘द ट्रिप’ (2016-2017) के पहले सीजन में देखा गया।
नमिक पॉल एक फिटनेस फ्रीक के तौर पर बेहद पॉपुलर हैं। अपने इंटेंस लुक्स और दमदार पर्सनैलिटी की वजह से वो हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं।
27 दिसंबर को नागिन 7 का टीवी पर प्रीमियर हो चुका है। प्रियंका के संग नामिक को रोमांस करते देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। नमिक भी इस शो को लेकर बेहद खुश हैं। उन्हैं लगता है कि प्रियंका संग उनकी एकदम फ्रेश जोड़ी उनके करियर में नया मुकाम लेकर आएगी।