मणिपुर : पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली रवाना

0
Imphal--Manipur-Chief-Minister-N--Biren-Singh-addr_1738767635433_1738767657620

इंफाल, 16 जनवरी (भाषा) मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष ए. शारदा देवी शुक्रवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

फिलहाल निलंबित राज्य विधानसभा में सिंह भाजपा विधायक दल के नेता भी हैं। उन्होंने दिल्ली रवाना होने से पहले इंफाल हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दौरा चुनावों से संबंधित है।’’

राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुईं शारदा ने हालांकि संवाददाताओं से कोई बातचती नहीं की।

इस बीच, भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘यह दौरा नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से संबंधित है।’’

इंफाल घाटी में रहने वाले मेइती समुदाय और पहाड़ियों में रहने वाले कुकी-ज़ो समूहों के बीच मई 2023 से हुई जातीय हिंसा में कम से कम 260 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

मणिपुर में इस समय राष्ट्रपति शासन लागू है। पिछले साल नौ फरवरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद 13 फरवरी, 2025 को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *