डॉक्टरों का डॉक्टर – सेब

0
sdwesdwqa

परीक्षा का तनाव हो या मासिक धर्म की परेशानी, पेट की गड़बड़ी हो या दिमागी दुर्बलता, कैसा भी रोग हो, सेब तुरंत राहत का अचूक उपाय है। वास्तव में सेब प्रकृति प्रदत्त एक ऐसा अनोखा फल है जिसके नियमित सेवन से बीमारियों से सहज ही बचा जा सकता है।
मालूम हो कि सेब में लौह एवं फास्फोरस अन्य फलों की अपेक्षा ज्यादा पाए जाते हैं इसलिए ये अत्यंत पोषक एवं शक्तिवर्धक भी है। आयरन जहां रक्त के निर्माण में अहम् भूमिका निभाता है, वही फास्फोरस पेट की भरपूर सफाई कर कब्ज जैसे अन्य उदर रोगों से निजात दिलाता है।
यही नहीं, फ्रेंच नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एण्ड मेडिकल रिसर्च के विज्ञानियों का कहना है कि सेब में प्रोकासियानिडिंस नामक एक ऐसा रसायन होता है जो कैंसर से बचाता है। लेबोरेटरी में पशुओं पर किए गए अध्ययन में विज्ञानियों ने पाया कि यह रसायन कैंसर के खतरे को कई गुना कम कर देता है।
विज्ञानियों का कहना है कि इस रोग से बचाव हेतु नियमित छिलके सहित सेब का सेवन अनिवार्य है। अध्ययनकर्ता डॉ. फ्रांसिस राउल का कहना है कि दरअसल यह रसायन एक प्रकार का एंटी ऑक्सीडेंट का कार्य करता है, जो कैंसरकारक कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि को रोकता है।
शोधों से सेब के अनेकों फायदे सामने आए हैं, जो इस प्रकार हैं –
हेलसिंकी नेशनल पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट के पॉल नेक्ट के अनुसार सेब में फेनोलिक एसिड पाया जाता है। जो पुरुष एवं महिलाएं नियमित सेब खाते हैं, उनको रोज एक सेब न खाने वालों की अपेक्षा दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम रहती है।
¯ मेडिकल जांचों से साबित हुआ है कि प्रतिदिन एक कप सेब के रस का सेवन न केवल नींद की बीमारी को दूर करता है बल्कि दिन की शुरूआत को स्वस्थ एवं प्रभावशाली भी बनाता है।
¯ सेब में अल्प मात्रा में ’पेक्टिन‘नामक एक घुलनशील रेशेदार तत्व भी पाया जाता है। यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित रखता है।
¯ सेब का रस हृदय को शक्ति प्रदान करता है। नेत्रा-ज्योति को बढ़ाता है। यह शरीर के विजातीय तत्वों को बाहर निकालने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
¯ यदि आपको माइग्रेन (आधा सीसी) है तो 21 दिन तक सेब को स्वादानुसार नमक के साथ खाने से लाभ होता है।
¯ सेब का सेवन सदैव भोजन से पहले ही करना चाहिए। इससे कब्ज का खात्मा होता है। दिमाग को तरावट भी मिलती है। भोजन के बाद सेब का सेवन कब्जकारक बताया गया है।
सेब में मौजूद इतने सारे रोग- निवारक गुणों के कारण ही इसे डॉक्टरों का डॉक्टर कहना अतिशयोक्ति न होगी। वास्तव में इसके नियमित सेवन से आप लम्बे समय तक स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *