बस दो अमावस्या के बाद तमिलनाडु में होगा द्रमुक का शासन खत्म: पलानीस्वामी

0
xcfvewdewsa

चेन्नई, 31 जनवरी (भाषा) ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने दावा किया है कि केवल दो अमावस्या के बाद तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का शासन खत्म हो जाएगा और उनकी पार्टी बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगी।

पलानीस्वामी ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद द्रमुक शासन का अंत होगा और उनकी पार्टी राज्य में ‘‘अम्मा (दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता) का शासन’’ स्थापित करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां पार्टी के संस्थापक एम. जी. रामचंद्रन की 109वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘द्रमुक सरकार के अंत के लिए अब केवल दो अमावस्या और बचे हैं। कांग्रेस द्रमुक गठबंधन में संभवत: बनी नहीं रहेगी… हम अगली सरकार बनाएंगे।’’

पलानीस्वामी ने घोषणा की कि जब अन्नाद्रमुक सरकार बनाएगी तो दिव्यांगजन द्वारा लिए गए सहकारी ऋण माफ किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *